फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीनियर स्टेट कुश्ती के लिए चुनी गई जिला टीम

Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 27 से 29 जनवरी तक गोरखपुर में सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए सोमवार को जनपदीय टीम का चयन ट्रायल के बाद किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रायल में कुल 25 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। इसके बाद जिला टीम में फ्री स्टाइल के दस भार वर्ग में निर्भय सिंह, सन्नी भारद्वाज, अभिषेक यादव, स्वर्ण राज सिंह, आदित्य चौहान, सत्यप्रकाश यादव, बिट्टू पटेल, अवधेश यादव, हिमांशु यादव, शुभम शाही एवं ग्रीको रोमन में सचिन यादव, आकाश गिरी, आयुष पांडेय, मनीष, देवव्रत चौरसिया, अभिषेक तिवारी, अंगद यादव, विराज सिंह, लाल मोहम्मद का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 21 जनवरी को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित मंडल ट्रायल में भाग लेंगे। यहीं से स्टेट में प्रतिभाग के लिए गोरखपुर मंडल की फाइनल टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें