देवरिया। झांसी में तीन से छह जनवरी तक जूनियर बालिका स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए शनिवार को इस स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें कुल 14 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। अंत में 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया। जिला स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। हैंडबॉल प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी की देखरेख में ट्रायल चला। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रायल के बाद क्षमा पांडेय, साक्षी गुप्ता, सलोनी वर्मा, साक्षी कुमारी, अनामिका यादव, श्वेता, पायल , सीता, सौम्या, श्रेया तिवारी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 16 दिसंबर को होने वाली मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद गोरखपुर मंडल की फाइनल टीम बनेगी, जो स्टेट में प्रतिभाग करेगी।