फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 19 से

Tue, 17 Oct 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार जनपद को मिली है। रामपुर कारखाना के अशोक इंटर कॉलेज डुमरी में यह प्रतियोगिता होगी। इसी विद्यालय में 19 से 21 अक्तूबर तक जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को संयोजक स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने राघवनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर के निर्देश के क्रम में इस बार माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय व जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अशोक इंटर कॉलेज डुमरी के खेल मैदान में होगी। जनपदीय प्रतियोगिता 19 से 21 अक्तूबर तक एवं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 25, 26 एवं 27 अक्तूबर को होगी। प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान को बेहतर बनाने एवं साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया इसमें जिले व मंडल के सभी प्रतिभावान खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
इसमें खेल के कुल 23 आयोजन होंगे, जिसमें दौड़ में 100, 200, 400, 800, 1500 एवं तीन व पांच हजार मीटर रेस के अलावा अन्य खेल भी सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक-बालिका वर्ग में होंगे। जनपद स्तरीय खेल में पांच तहसील के अलावा एक ग्रामीण क्षेत्र की टीमों को मिलाकर जिले के करीब 500 खिलाड़ी एवं मंडलीय में चारों जनपदों के 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जनपद व मंडल खेल के लिए आवासीय व्यवस्था भी होगी। इसमें बालिकाओं को अशोक इंटर कॉलेज एवं बालकों को जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में ठहराया जाएगा। टीमों के भोजन की व्यवस्था उनके विद्यालय की ओर से ही की जाएगी। आयोजन समिति केवल आफिशियल के भोजन की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जनपदीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह एवं अध्यक्षता डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह करेंगे, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें