देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी जिला स्तरीय कुश्ती, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं अगले माह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। इसके विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय की ओर से नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग के बालक वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता आठ नवंबर को जिला खेल कार्यालय के क्रीड़ांगन में होगी। इसके अलावा इसी दिन जूनियर आयु के बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, जूनियर आयु वर्ग के बालक वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता 17 नवंबर को एवं जूनियर आयु वर्ग कुश्ती की फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता 17 नवंबर को यहीं पर होगी। उन्होंने बताया कि विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में नगर पुरस्कार की धनराशि भेजी जाएगी। जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य इसमें अपने खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने के लिए भेज सकते हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा। जिन खिलाड़ियों का बैंक खाता नहीं होगा, वह इन प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाएगा।