बरहज। तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय का बुधवार को जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने निस्तारित और लंबित फाइलों को देखा। अधिवक्ताओं ने सभागार में उनका स्वागत किया। जिला जज देवेंद्र सिंह यादव दोपहर बाद तहसील पहुंचे। उन्होंने ग्राम न्यायालय कार्यालय, परिसर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के दबे-कुचले तबके के अलावा अन्य को न्याय दिलाने में वकीलों का अहम योगदान रहता है। संवाद