देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग बंधु, जिला दिव्यांगता समिति की बैठक विकास भवन में हुई। इसमें दिव्यांगजनों को सेवायोजन, रोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत बेरोजगार दिव्यांगजनों को समायोजित किए जाने की जानकारी दी गई।
दिव्यांगों को मनरेगा योजनांतर्गत रोजगार, परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा में आने वाली कठिनाई, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का विद्यालय में प्रवेश, आवास दिलाए जाने, थानों या कार्यालयों में दिव्यांग अधिकार अधिनियम, 2016 का अनुपालन, पेंशन आदि पर विचार किया गया है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को अनुपालन किए जाने हेतु निर्देशित किया। संवाद