देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन 22 से कराएगा जिला क्रिकेट लीग
12 टीमों ने भाग लेने की दी स्वीकृति, स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा लीग का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 दिसंबर से जिला क्रिकेट लीग कराने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नवगठित देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में होने वाली यह पहली प्रतियोगिता होगी। शनिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की स्टेडियम में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आईपी मिश्रा की देखरेख में लीग कराने की तैयारी बैठक संपन्न हुई। अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने कहा कि एसोसिएशन के तत्वावधान में यह पहली लीग होगी। इसके लिए पदाधिकारियों एवं जिले में विभिन्न जगहों पर चलने वाले क्रिकेट एकेडमी के संचालकों के साथ जिला लीग की रूपरेखा तैयार की गई है। 22 दिसंबर से इसका स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ होगा।
भाग लेने की इच्छुक टीमें एसोसिएशन के भुजौली स्थित कार्यालय से संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं। अब तक 12 टीमों ने इसमें प्रतिभाग करने की पुष्टि कर दी है। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव मो. कलाम खान, सदस्य अभिजीत शुक्ल, शाने हबीब, धर्मेंद्र यादव, राजकपूर गौतम, स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रशिक्षक अब्दुल अहद, स्टेडियम के कोच पवन गोंड, सलेमपुर के एकेडमी संचालक शैलेंद्र प्रताप सिंह, मझौलीराज के फजल इमाम आदि मौजूद रहे।