सोनूघाट। सदर ब्लॉक के बारीपुर हनुमान मंदिर परिसर में बड़े मंगलवार के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देवरिया से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन गाया। महंत शिवचरण दास और उत्तराधिकारी महंत गोपाल दास ने भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र पप्पू, वाई के तिवारी, राजू माैजूद रहे।