फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का हुआ वितरण

Thu, 04 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बरियारपुर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, देवरिया की ओर से विशेष वितरण शिविर आयोजित किया गया। जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका चौधरी की मौजूदगी में क्षेत्र के चयनित और पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें वितरित की गईं। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और गतिशीलता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण जैसी योजनाएँ दिव्यांग भाइयों-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांग जनों का नियमित सर्वे कराया जाए और जो पात्र लाभार्थी अभी योजनाओं से वंचित हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें