सलेमपुर। सब्जी की दुकान लगाने वाले युवक के साथ बुधवार की देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्याज में गड़बड़ी की शिकायत करने पर व्यापारी ने कुछ लोगों के साथ उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित मोनू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बलिया के व्यापारी से प्याज और लहसुन मंगाए थे। प्याज खराब थे। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। संवाद