फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ स्थान पर तोड़फोड़ पर विवाद, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ स्थान पर तोड़फोड़ पर विवाद, पहुंची पुलिस
विज्ञापन

चनुकी। क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में छठ स्थान पर तोड़फोड़ पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद गांव के लोग थाने पहुंच गए।
लार थाना क्षेत्र के रोपन गांव के बाहर छठ स्थान है। बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोग छठ स्थान पर तोड़फोड़ करने लगे। इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। प्रधान दीपेंद्र सिंह सहित गांव के कई लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव के लोगों के साथ छठ स्थान पर पहुंच कर मना किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। आरोपित का कहना है जिस जमीन में छठ की बेदियां बनी हैं, वह उसके नाम की है। प्रभारी एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि छठ स्थान पर तोड़फोड़ के मामले में आरोपी को लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें