बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के खोखरबर गांव में सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से रामदयाल यादव (27 वर्ष), दीनदयाल यादव (25) पुत्रगण रामनगीना और उनके चचेरे भाई दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। मदनपुर थाना क्षेत्र के खोखरबर निवासी उपेंद्र यादव दोपहर करीब ढाई बजे गांव के एक युवक के साथ दिलीप यादव के घर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दिलीप के मोबाइल में उपेंद्र के परिवार के किसी सदस्य का फोटो था। उपेंद्र ने वह फोटो डिलीट करने को कहा, लेकिन दिलीप ने ऐसा नहीं किया। इससे गुस्से में आकर उपेंद्र ने दिलीप का मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद एक युवक के साथ उपेंद्र सब्जी बेचने जा रहे थे। इस दौरान दिलीप, रामदयाल और दीनदयाल वहां पहुंचे और मारपीट हो गया आरोप है कि इस किसी ने रामदयाल, दीनदयाल और दिलीप पर चाकू से हमला कर दिया। एसओ मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद