फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक समुदाय की दुकान में मिट्टी-ईंट फेंकने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 05 Mar 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के पनिका गांव में होली के दिन एक समुदाय के दुकान में मिट्टी-ईंट फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पनिका बाजार में वजीर मियां की गुमटी की दुकान है। होली के दिन कुछ गांव के युवकों ने मिट्टी और ईंट दुकान में फेंक दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। रात भर पुलिस पनिका गांव में तैनात रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें