शहर के कठिनइया में अपने मायके में रह रही एक विवाहिता की उसके पति से शनिवार की सुबह अनबन हो गई। मामला तू-तू मैं-मैं से मारपीट तक पहुंचा गया। इसके बाद पति कही चला गया। थोड़ी देर बाद महिला झुलसीवस्था में मिली और पति अपनी बच्ची को लेकर गांव से भागता दिखा। इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर दी।
यही नहीं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। वहीं लोगों का आरोप था कि पत्नी से कहासुनी के बाद आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ कही से लेकर पत्नी के उपर छिड़कर कर उसे आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए झुलसी महिला को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भिजवाया है।
सदर कोतवाली के कठिइनया निवासी निशा तिवारी (23) की शादी इटावा निवासी उत्कर्ष तिवारी से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उत्कर्ष तिवारी व निशा के बीच अनबन शुरु हो गई। उसने परिजनों से पति व ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात परिजनों को बताई और अपने मायके चली आई। तब से वह मायके में रहती है।
वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ मायके में रह रही थी। शनिवार को निशा का पति आया था और उससे घर चलने की बात कही। बताया जाता है कि पत्नी और बेटी के अपने साथ लेकर गांव में कहीं चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री को लेकर जाते दिखा तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
परिजनों ने बेटी की खोज की तो वह झुलसी अवस्था में मिली। उसका आरोप है कि उत्कर्ष ने कहीं से ज्वलनशील पदार्थ लाकर मेरी बेटी के शरीर पर छिड़क आग लगा दिया और नातिन को लेकर भागने लगा। यह देख ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। सोना देवी ने बताया कि निशा तिवारी की शादी तीन वर्ष पूर्व इटावा के उत्कर्ष तिवारी के साथ धूमधाम से की थी।
शादी के बाद जब निशा ससुराल पहुंची तो उसका पति व ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसका आरोप था कि बेटी के पति ने उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगाया है। आग से जली नव विवाहिता को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। वहां गंभीरावस्था में उसका उपचार चल रहा है। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि महिला के झुलसे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के इमरजेंसी लाई। जहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला के पति पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। परिजनों से तहरीर देने की बात कही गई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।