फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बर्खास्त प्रधान ने महिला प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 04 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर दी, भटनी के रायबारी गांव का मामला
विज्ञापन


घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव की महिला ग्राम प्रधान ने गांव के बर्खास्त प्रधान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ग्राम प्रधान ने भटनी पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के बर्खास्त प्रधान जेल से छूटने के बाद शनिवार की शाम पांच बजे अपने सहयोगियों के साथ उनके दरवाजे पर आए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, जिससे मैं काफी डरी सहमी हूं।
भटनी के रायबारी गांव के टोला चौरिया निवासी इंद्रबल यादव गांव के प्रधान थे। वे 12 अगस्त को गांव की एक महिला की हत्या के आरोप में जेल चले गए। इसके बाद प्रधान पद रिक्त हो गया। डीएम के आदेश के बाद ग्राम पंचायत निर्वाचित सदस्य वंदना देवी को ग्राम प्रधान के रूप में कार्य निर्वहन करने के लिए प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। 23 अगस्त से प्रधान के रूप में वंदना देवी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बर्खास्त प्रधान जेल से रिहा होने के बाद अपने कुछ सहयोगियों के साथ घांटी स्थित श्रवण वर्मा के मकान पर पहुंचे, वह प्रधान पद छोड़ने कि बात कहने लगे। पद नहीं छोड़ने पर जान से मार देने की धमकी दी। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली भी दी। भटनी थानाध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें