फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

Mon, 20 Oct 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। कस्बे के वार्ड संख्या एक चंद्रशेखर आजाद नगर में रविवार की दोपहर में 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । नगरवासियों ने बताया कि अधेड़ विक्षिप्त था। दो दिन पहले वह नगर क्षेत्र में भ्रमण करते देखा गया था। शनिवार की देर रात वह चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव के पास एक मकान के सामने सो रहा था। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि अधेड़ की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें