फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
17 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए
विज्ञापन

भटनी। बिजली चोरी पर अंकुश व बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को 17 कनेक्शन काटे गए। साथ ही 95 हजार रुपये की वसूली भी की गई है।
बिजली विभाग महीने के पहले और तीसरे शनिवार व रविवार को महामेगा कैंप लगा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर के नूरीगंज में एसडीओ कांतानाथ पांडेय और अमित आनंद के नेतृत्व में टीम ने कनेक्शन चेक किया। बिल बकाया होने पर 17 लोगों का कनेक्शन काट दिया गया। 95 हजार रुपये की वसूली की गई। घरेलू कनेक्शन पर अधिक बिजली खपत कर रहे 12 लोगों को व्यावसायिक कनेक्शन दिया गया। इससे पूरे दिन नगर में अफरातफरी मची रही। इस संबंध में अवर अभियंता गोरख प्रसाद गुप्त ने बताया कि शासन के निर्देश पर विद्युत चोरी और बिजली बिल वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्षेत्र में 95 प्रतिशत बिजली बिल बकाया होगा उस क्षेत्र की बिजली काटने का आदेश है। विद्युत चोरी पकड़े जाने में तत्काल केस दर्ज कराने का भी आदेश मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें