फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी युगल का गायब होना बना अबूझ पहेली, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Nov 2023 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

भलुअनी थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी नीरज तिवारी प्रकरण में मां मंजू देवी ने घटना के करीब साढ़े तीन माह बाद गोरखपुर जनता दरबार में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। जहां मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन रहस्य बने नीरज प्रकरण का अब तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में भलुअनी थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी और पॉलीटेक्निक के छात्र नीरज तिवारी का प्रकरण दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। प्रेमी युगल का गायब होना बरहज और भलुअनी पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। एक वर्ष बाद भी दोनों थानों की पुलिस के अलावा एसओजी खाली हाथ है।
विज्ञापन


दो नवंबर 2022 की रात नीरज अपने साथी के साथ प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां से रहस्यमय तरीके से नीरज और उसकी प्रेमिका दोनों गायब हो गए। नीरज ने अपने साथी के फोन पर आखिरी बार व्हाट्सप के जरिये मैसेज किया था। तभी से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।

नीरज के चचेरे भाई धीरज ने भलुअनी थाने में तहरीर देकर युवती के पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में, जबकि युवती के पिता ने नीरज पर पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। मामले के खुलासे को लेकर एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बरहज और भलुअनी पुलिस के अलावा एसओजी को लगाया था, लेकिन आज तक मामला सिफर है। लोगों की निगाह आज भी प्रकरण के खुलासे पर है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने वायु प्रदूषण को लेकर जताई चिंता, बोले- पराली संकट से गैस का चैंबर बनती जा रही है दिल्ली
विज्ञापन

ओझा-सोखा का भी लिया गया सहारा

नीरज प्रकरण में बरहज और भलुअनी पुलिस भागलपुर पुल में नदी खंगलवाने के साथ ओझा-सोखा का भी सहारा लिया गया। हालांकि अधिकारियों ने इससे इन्कार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तांत्रिक के बताए अनुसार बरहज और भलुअनी पुलिस ने बिजली बिल आदि के जरिये गोरखपुर के मियां बाजार में अवधेश नाम के एक व्यक्ति की तलाश कराई थी। वहीं बिहार के अलावा युवक के काॅलेज में भी छानबीन भी कराई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: सड़क-ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी, हटने लगे बाधा बने बिजली के तार-खंभे
 
नीरज की मां ने मुख्यमंत्री से लगाई थी गुहार
भलुअनी थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी नीरज तिवारी प्रकरण में मां मंजू देवी ने घटना के करीब साढ़े तीन माह बाद गोरखपुर जनता दरबार में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। जहां मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन रहस्य बने नीरज प्रकरण का अब तक खुलासा नहीं हो सका।

बरहज सीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दोनाें थानों की रिपोर्ट तलब कराकर जांच कराई जाएगी। मामले का जल्द पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें