फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिव्यांगों का क्रमिक अनशन समाप्त

Thu, 17 Apr 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अक्षम प्रमाण पत्र की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कचहरी में बैठे दिव्यांगों का क्रमिक अनशन सीएमओ के आश्वासन पर संगठन ने बुधवार को समाप्त कर दिया। मांगों को लेकर हर दिन की तरह कलेक्ट्रेट में बैठे दिव्यांगों को सीएमओ ने दोपहर में बुलाकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार जो भी दिव्यांग पात्र होंगे उनका पारिवारिक पेंशन के लिए अक्षम प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि नवागत सीएमओ से हम लोगों की वार्ता हुई है। अक्षम प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगे हैं। पंद्रह दिन के बाद यदि प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो एक माह बाद फिर से क्रमिक अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सतेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार शर्मा, सोनू, सत्यवान, शिशुपाल यादव, राजू विश्वकर्मा, सुमेश कुमार भारती, सतेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें