फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव की मुख्य सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Tue, 16 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार। रामजानकी मार्ग बनाए जाने के दौरान जगह-जगह सड़क की खोदाई कराई जा रही है, जिससे नालियां अवरूद्ध हो गई हैं। जिसका प्रदूषित पानी कपरवार गांव में जाने वाली मुख्य सड़कों पर पसर रहा है। इसके चलते राह चलना मुश्किल हो गया है। बरहज ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कपरवार के पूरब और बैंक के सामने से गांव में जाने वाले पिच मार्ग पर नाली के प्रदूषित पानी का जमाव हो गया है। संवाद सड़क पर गंदे पानी के जमाव के बीच से लोगों का आना-जाना मजबूरी हो गया है। लोगों का कहना है कि रामजानकी मार्ग के निर्माण से पूर्व सड़क के दोनों तरफ नाला नहीं बनाया गया, जिससे गांव से निकलने वाला प्रदूषित पानी सड़क पर फैल रहा है, जिसमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें