फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षक-कर्मचारी संघर्ष समिति ने शुक्रवार को जुलाई माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इसके पूर्व शिक्षकों ने काली पट्टी बांध इसका सांकेतिक विरोध भी किया। अध्यक्ष डॉ. महेंद्र राय ने बताया कि 22 लाख की रोक डीआईओएस व ट्रेजरी अफसर के तकनीकी पेंच के कारण हम शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि 28 अगस्त तक वेतन का भुुगतान नहीं होता है तो 29 अगस्त से फिर धरने पर बैठेंगे। मौके पर पहुंचे एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुकुल मिश्र, धीरज दूबे, विजय सिंह, काशी मौर्य, विपिन यादव, एवी लाल, डॉ. क्षमानंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें