देवरिया। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार की देर रात डीआईओएस ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर लापरवाही देखने को मिली। इस पर तीन केंद्रों को रविवार को नोटिस जारी कर दी गई। डीआईओएस शिव नारायण सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की रात्रि में 13 केंद्रों का आकस्मिक दौरा किया गया। इसमें रात्रि 11:57 बजे पं.विश्वनाथ उपाध्याय इंटर कॉलेज मनिहारी, रात्रि 12:40 बजे स्वामी ईश्वरानंद उमावि.भेड़ापाकड़, रात्रि 1:03 बजे मु.मीर अली इंटर कॉलेज कोठिलवा पर अनियमितता देखने को मिली।