फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीआईओएस पर लगाया कर्मचारियों के शोषण व उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा के नेतृत्व में सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ हुआ। पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर राजकीय कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न, देर रात तक कार्य कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि डीआईओएस मनमाना पूर्ण, रवैया अपनाने, कार्यालय में प्राइवेट बाबूओं को रखकर कार्य कराने, एडेड माध्यमिक विद्यालयों के बाबूओं व चपरासियों को लंबे समय से अटैच कर कार्य कराने, धारा 3.3 के अंतर्गत अनियमित तरीके से रखे गए कर्मचारियों को लंबे समय से महत्वपूर्ण पटल देखने का भी आरोप लगाया है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष रामनारायण पति त्रिपाठी ने कहा की दो-दो बार पत्र देने के बावजूद भी संगठन को डीआईओएस ने वार्ता का समय नहीं दिया, जो निंदनीय है। राजकीय के बाबूओं के ऊपर दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही, उनका शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपदीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक हम लोगो की मांगे मानी नहीं जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सचिव पवन कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन की सात सूत्रीय मांगे हैं। जिसमें शैलेंद्र कुमार कनिष्ठ सहायक पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज का अनियमित तरीके से वेतन रोकने, कार्यालय में प्राइवेट बबुओ को रखकर कार्य कराना, एडेड माध्यमिक विद्यालयों के बाबुओं, व चपरासियों को लंबे समय से अटैच कर कार्य कराना, धारा 3.3 के अंतर्गत अनियमित तरीके से कर्मचारियों को लंबे समय से कार्य कराना, राजकीय कर्मचारियों का शोषण करना, उत्पीड़न करना आदि शामिल है। धरने में बृजेश मिश्रा, कुंवर, अखिलेश कुमार आर्य, मनीष कुमार, सत्यम श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें