बरहज। आजाद नगर उत्तरी वार्ड निवासी दिलशाद आलम को भारत संचार मंत्रालय ने टेलीकम्युनिकेशन विभाग में सॉर्टिंग असिस्टेंट ऑफिसर नियुक्त किया है। इसे लेकर लोगों में प्रसन्नता है।
किराना व्यवसायी स्व.अब्दुल मोनाफ के पौत्र और दर्जी मुबारक अली के पुत्र दिलशाद ने एसएससी की परीक्षा दी थी। घोषित परिणाम में उनका चयन संचार मंत्रालय में सॉर्टिंग असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर हुआ है। उन्होंने एसके इंटर कॉलेज से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट, जबकि बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम से स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की है। वह गोरखपुर से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मुफलिसी में पले-बढ़े दिलशाद के जेहन में बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का जुनून सवार था। वह सहपाठियों से अक्सर पढ़ाई ओर अधिकारियों के विषय में चर्चा करते थे। मुकाम हासिल होने पर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, विजय कुमार गुप्त, डॉ.एएच लारी, सेराज अंसारी, प्रदीप जायसवाल, मौलाना नुरूल इस्लाम, अनीस अहमद, कारी वसीउल्लाह, राधारमण पांडेय, नसीम अहमद, मुनीर शाह आदि ने प्रसन्नता जताई है।