फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीआईजी ने किया गौरी बाजार थाने का निरीक्षण

Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस चिनप्पा ने बृहस्पतिवार की शाम गौरी बाजार थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय बैरक की साफ सफाई, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, बीट प्रणाली, सीसीटीएनएस,धाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क तथा प्रमुख कार्यालय अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उन्होंने यहां उपस्थित महिलाओं को साइबरक्राइम तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। थाने में आए चौकीदारों की समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें गर्म वस्त्र प्रदान किया उन्हें परिचय पत्र बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने थाने में लंबित प्रकरणों की समीक्षा निष्पक्ष तथा समयबद्ध रूप से करने , भूमि विवाद तथा गंभीर प्रकृति के अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने, फरियादियों से अच्छा तथा शालिन व्यवहार करने अपराधों की रोकथाम के लिए पैदल गश्त बढ़ाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें