फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भदिला प्रथम दियारा में मुश्किलें बरकरार

Thu, 14 Aug 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज थाना घाट पर जलस्तर कम होने पर तीन पाट में बह रही सरयू
विज्ञापन
बरहज। सरयू में पिछले सैलाब उमड़ आया है। जिससे करीब 15 दिनों से नदी उफान पर है। दो दिनों से नदी के जलस्तर में आई नरमी के कारण सरयू काफी पीछे हट गई हैं। जिससे थाना घाट पर नदी तीन पाट में बहने लगी है। जलस्तर में आई कमी के बाद भी परसियां-विशुनपुर देवार के लोगों की मुश्किलें बरकरार है। वहीं राप्ती नदी से चारो ओर से घिरा होने के कारण भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। सरयू में सैलाब उमड़ आने से राप्ती भी उफान पर थी। जिससे परसियां-देवार के दसरसरिया, भरटोला सहित आधा दर्जन मोहल्लों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। नदी का जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा था। तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उचट गई थी। बृहस्पतिवार को नदी काफी पीछे हट गई है। नदी का जलस्तर इस वर्ष उच्चतम 67.55 मीटर तक गया था। जो पिछले तीन दिनों से जलस्तर में आई कमी से नदी 85 सेमी नीचे 66.70 मीटर पर बह रही है। जिससे लोगों ने राहत की सांस लिया है। खेतों से होकर मोहल्लों तक पहुंची नदी के पीछे हटने और जलजमाव वाली जगह से उठ रही सड़ांध से जीवन मोहाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें