फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डांडिया रास व मटका फोड़ की प्रस्तुति देख श्रद्धालु भावविभोर

Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तमकुही के सेंदुरिया बुजुर्ग के टिले पर स्थित मा कंकाली मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को कथा वाचिका भक्ति किरण शास्त्री ने शिव विवाह की कथा सुनाई। वहीं रात आठ बजे से वृंदावन के रामलीला मंडली ने माखन चोर व मटका तोड़ का मंचन किया। रामलीला में मंचन कर रहे 18 कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांडिया रास, राधा-कृष्ण बने कलाकारों का हाथों में जलते दीपक लेकर नृत्य करना, कृष्ण द्वारा मटकी फोड़ने का मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान कलाकार नरसी भगत, कन्हैया ठाकुर, शंकर यादव, गिरधारी, नन्द किशोर, रोहताश और समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान बिजली यादव, जंत्री गौंड, मुन्ना कुशवाहा, हरिहर दास आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें