फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े भक्त

विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर में सोमवार को भक्तों ने किया ​जला​​​भिशेष।संवाद
विज्ञापन
-सावन के चौथे सोमवार को भक्ति भाव से किया पूजन
विज्ञापन

- शहर के सोमनाथ मंदिर, न्यू काॅलोनी, पुलिस लाइन, हाईडिल काॅलोनी स्थित मंदिरों में भोर से ही उमड़े साधक
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक का हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सावन माह के चौथे सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष संग भक्तिभाव से महिला-पुरूषों ने जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया। साधकों ने भगवान शिव को प्रिय प्रसाद सामग्री चढ़ाकर विधि विधान से आराधना की। मंदिर परिसरों में जयकारों के बीच माहौल भक्तिमय रहा।
शहर के न्यू काॅलोनी स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन व भटवलिया हाईडिल कॉलोनी स्थित सहित अन्य शिवालयों में भोर से ही महिला-पुरुषों, युवतियों की भीड़ लगी रही। मंदिर समिति की ओर से पूजन करने वालों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए भोर में ही शिवालयों के पट खोल दिए गए। मंदिरों के बाहर पूजन व प्रसाद सामग्री की दुकानें क्रम से सजी रहीं। इससे यहां मेले जैसा दृश्य रहा।
विज्ञापन

कसया बाईपास रोड स्थित सोमनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भोला गिरी ने बताया कि भोर में चार बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। पूजन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। उन्होंने बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष, मिष्ठान, फल व फूल आदि चढ़ाकर भक्तिभाव से भोले भंडारी की आराधना की। पूजन अर्चन के लिए महिलाएं समूह में आती और जाती दिखीं। शिवालयों में पूरे दिन रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चला। जिन साधकों ने पहले से ही मनौती मान रखी थी, उन्होंने आचार्यों की देख रेख में विधि विधान से इसे संपन्न कराया।

दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़
फोटो समाचार।
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए बरहज स्थित पवित्र सरयू नदी से जलभर कर सुबह कांवड़ियों का जत्था मंदिर पहुंचा। गर्भगृह में लोगों ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया।
बाबा महेंद्रानाथ से जल चढ़ाने के बाद सुबह तीन बजे ही मंदिर में लोग लाइन में लग गए। मंदिर परिक्षेत्र केसरियाधारी कावंड़ियों से पट गया। कांवड़िए भक्ति गीतों पर भाव नृत्य करते हुए रुद्रपुर पहुंचे। इस अवसर पर एसडीएम रत्नेश तिवारी और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था में जमे रहे। संवाद
-
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपट्टी में एक साथ हुआ 101 रूद्राभिषेक
बघौचघाट। शिवालयों में सावन के चौथे सोमवार को भीड़ रही है। चारों तरफ भक्त हर-हर महादेव जयघोष करते हुए जलाभिषेक कर रहे थे। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपट्टी धाम में वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच एक सौ एक रूद्राभिषेक एक साथ कराया गया।सावन के चौथे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की बड़ी भीड़ रही। चारों तरफ हर-हर महादेव के नारे गूंज रहे थे। मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने मंदिर में आए भक्तों को अपने हाथ से प्रसाद वितरण किया। इस दौरान प्रभुनाथ तिवारी, उग्रसेन दुबे, अतुल श्रीवास्तव, विंध्याचल मद्धेशिया, अजय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-

दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में लोगों ने किया जलाभिषेक

फोटो समाचार
सलेमपुर। मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में दिन भर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के कार्यक्रम हुए। भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ शुरूआत की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, वेल पत्र, घी, दही, धतूरा, पानी आदि से भगवान भोले की पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें