फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: भोले-भंडारी की बरात में उमड़े भक्त

Sun, 19 Feb 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भगवान भोले-भंडारी की सज-धज कर बरात निकली।
विज्ञापन
बरहज। महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से भगवान भोले-भंडारी की सज-धज कर बरात निकली। हाथी-घोड़े, ऊंट और सजी सुंदर झांकी बरात की शोभा बढ़ा रही थी। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे से नीलकंठ महादेव मंदिर के महंथ मुन्ना दास के नेतृत्व में भगवान शिव की बरात निकाली गई। बरात पटेल नगर, सीएचसी, पोस्टआफिस, मुख्य चौक, नगरपालिका, बीआरडी गेट होते हुए शाम को पैना रोड पहुंची, जहां शिव-पार्वती का विवाह हुआ। बरात में आगे-आगे हाथी-घोड़े चल रहे थे, जबकि युवा डीजे पर थिरक रहे थे। प्रभु के बरात में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। घर के छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का दर्शन किया। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र नजर रखे हुए थे।
इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष अजीत जायसवाल, रामकेश्वर, श्याम जायसवाल, हीरालाल, राजकुमार, प्रदीप गुप्त, हरिशंकर चौरसिया, अनिल, मनोज गुप्त, शिवसहाय बरनवाल, लालता प्रसाद, राजेश गोंड़ आदि मौजूद रहे। गड़ेर संवाद के अनुसार स्थानीय ठाकुर मंदिर से पंडित बलराम पांडेय के नेतृत्व में भगवान शिव की बरात निकाली गई, जो मां जलपा देवी, जोगीवीर मंदिर होते हुए ठाकुर द्वारा पहुंची। मौके पर मदन शाही, योगेश्वर शाही, विशाल गुप्त, रामसुभग गुप्त, रामइकबाल आदि मौजूद रहे। इंसेट में-
विज्ञापन

बरातियों के स्वागत में जगह-जगह लगाए गए थे स्टॉल
बरहज। महाशिवरात्रि पर्व पर पुराना बरहज स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से भगवान शिव की बरात निकाली गई, जो नगर के गली-कूचों से होकर मंदिर पहुंची। बरातियों के स्वागत के लिए पोस्टआफिस के निकट जायसवाल क्रिकेट क्लब, जायसवाल धर्मशाला, पालिका मार्ग पर उमाशंकर मद्धेशिया मेडिकल स्टोर, शिवगंगा मिष्ठान आदि जगहों पर स्टॉल लगाया गया था, जहां भक्तों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। जबकि नगरपालिका प्रशासन की ओर से जगह-जगह साफ-सफाई कराकर चूना आदि का छिड़काव कराया गया था। ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, आनंद सिंह, मनोज गुप्त, जोखन, सरवन, अनूप साहा, राजेश जायसवाल, शंभू दयाल, सुनील, रतनवीर आदि भक्तों की सहूलियत के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें