फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में भिड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में गर्भगृह में रुद्रा​भिषेक कराने को लेकर हुए हंगामे के बाद लोगों को बाहर
विज्ञापन
मारपीट पर आमादा हुए, रुद्राभिषेक कराने को जगह बनाने में हुआ विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने दो श्रद्धालुओं को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में रविवार को घमासान से अफरा-तफरी मच गई। रुद्राभिषेक कराने की होड़ में श्रद्धालु भिड़ गए। इस बीच श्रद्धालुओं में जमकर हाथापाई शुरू हो गई। गर्भगृह में मारपीट शुरू होने से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दो श्रद्धालुओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गर्भगृह में रुद्राभिषेक करने पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन

श्रावण मास के अंतिम पखवारे में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर रुद्राभिषेक कराने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह चार बजे से ही मंदिर के अंदर रुद्राभिषेक शुरू हो जा रहा है। एक साथ तीन से चार लोगों का रुद्राभिषेक शुरू हो जाने से पूरा मंदिर अभिषेक कराने वालों से भर जा रहा है। इस कारण जलाभिषेक करने आ रहे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। मंदिर के गर्भगृह में दुर्व्यवस्था से लोगों को पूजा पाठ के दौरान असहज होना पड़ रहा है। रविवार को रुद्राभिषेक कराने के लिए जगह कब्जा करने में दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला और लड़की को चोट आई। विवाद पर आमादा दो लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। मंदिर के अंदर व्याप्त दुर्व्यवस्था से भक्तों को भावनाए आहत हो रही है। एक भक्त ने कहा कि यहां रुद्राभिषेक कराने वाले आचार्य व्यवस्था में विध्न डाल रहे हैं। यजमानों से दक्षिणा लेने की लालच में एक साथ कई लोगो का अभिषेक कराया जा रहा है। मंदिर के महंत का व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नही है। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की व्यवस्था तीन महंतों के जिम्मे है। महंथ रमाशंकर भारती ने कहा कि भीड़ में गर्भगृह के अंदर रुद्राभिषेक कराने पर पूरी तरह रोक लगानी होगी। यह फैसला पहले सर्व संमत से लिया गया था। लेकिन कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें