फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने स्नान, दान कर किया भगवान विष्णु की पूजा

विज्ञापन
भागलपुर के कालीचरण घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने स्नान, दान कर किया भगवान विष्णु की पूजा
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा : क्षेत्र के सभी नदी तट पर श्रद्धालुओं की रही भीड़
बघौचघाट। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान कर दान पुण्य किया और माता लक्ष्मी व विष्णु भगवान की पूजा कर धन धान्य की मनोकामना की। वहीं भगवान शिव की पूजा कर कुशलता की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के सभी नदी तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नदियों में स्नान के बाद लोगों ने पूजा अर्चना कर धन धान्य की कामना की। कार्तिक महीने की पूर्णिमा का महत्व पूरे साल की सभी पूर्णिमाओं से पवित्र माना जाता है। आज के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

बघौचघाट के खनुवा नदी, पकहा खनुवा घाट पर भारी भीड़ रही। लोगों ने कृषि संबंधित घरेलू सामान तो महिलाओं ने दौरी, सूप की जमकर खरीदारी की। मेले में सुरक्षा के लिए बघौचघाट थाना प्रभारी मृत्युंजय राय मय फोर्स जुटे रहे।
भागलपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाट पर मंगलवार के भोर में ही भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य और गोदान भी किया।
सलेमपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, छोटी गंडक नदी के पयासी घाट पर श्रद्घालुओं ने भोर से ही स्नान शुरू कर दिया। स्नान कर श्रद्घालुओं ने दान पुण्य के बाद मेला का भी आनंद लिया। इस पर मौके पर कोतवाली पुलिस व नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह मौजूद रहे।
देसही देवरिया प्रतिनिधि के मुताबिक, देसही देवरिया ब्लॉक के हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के तट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। सुबह क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर दो जिलों के श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुलिस प्रशासन ने भी यहां सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए थे। नावों और गोताखोरों की टीम सर्तक रही।
बरियारपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के कुशहरी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यहां घाट पर लगे स्नान मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी मौजूद रहे।
बरहज सरयू नदी में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी
बरहज। स्थानीय सरयू तट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दान-पुण्य किया। नदी तट पर दूर-दराज से जुटी भीड़ के कारण नगर में मेले जैसा माहौल रहा। सड़कों पर तिल भर पैर रखने की जगह नहीं बची थी।
विज्ञापन

थाना घाट स्थित सरयू नदी तट पर रात 12 बजे से ही स्नानार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया था, जो दोपहर एक बजे तक चलता रहा। स्नान के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना करने के साथ दान-पुण्य किया। पैना, कपरवार, भागलपुर में भी लोगों ने सरयू नदी में स्नान-दान किया। सीआरओ अमृतलाल बिंद, एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ पंचमलाल, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र, एसआई अमरनाथ सोनकर आदि सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें