देवरिया। अंडर-14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का दसवां मैच शनिवार को देवांश क्रिकेट अकादमी और एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान के बीच खेला गया। इसमें देवांश क्रिकेट अकादमी ने एचएल क्रिकेट अकादमी को 96 रन से हरा दिया। देवांश क्रिकेट अकादमी के कप्तान आर्यन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। देवांश क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 206 रन बनाए। इसमें लकी यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। संवाद