फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्जला व्रत के बावजूद दिखा उत्साह

Tue, 28 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपार रानी नगर के रानी पोखर पर डूबते सूरज को आज देकर विदा करती एसडीएम रत्नेश तिवारी की पत्नी ए
विज्ञापन
भाटपार रानी। छठ पर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विदा किया। इसके लिए नगर सहित ग्रामीण अंचलों के घाटों की सजावट तथा प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। नगर के सोहनपार पोखरा, थाना गेट स्थित पोखरे सहित अनेक छोटे-छोटे तालाबों पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। रानी पोखरे पर एसडीएम रत्नेश तिवारी की पत्नी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता ने नगर की महिलाओं के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विदा किया। ग्रामीण अंचलों में छोटी गंडक नदी और खनुआ नदी के किनारे बनकटा शंभु केहूनियां, धर्मखोर करण, खैराट, सरया, कुकुर घाटी तथा छोटी गंडक नदी के किनारे मदन चक, मलह चक, चनुकी, दनउर, संवरेजी आदि जगहों पर नदी के किनारे बने छठ घाट पर महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विदा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें