देसही देवरिया। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र पर देसही फीडर बृहस्पतिवार को ब्लास्ट हो गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। ब्लास्ट मेंं फीडर की सारी वायरिंग जल गई है। निगमकर्मियों ने इसे दुरुस्त करने का पूरा प्रयास किया, मगर शाम सात बजे तक कामयाबी नहीं मिल पाई। फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप। अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि फीडर ब्लास्ट हुआ है। दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद