- किसानों ने की बीज उपलब्ध कराने की मांग, अधिकारी से गोदाम पर बीज न होने की शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम का बृहस्पतिवार को उप कृषि निदेशक आरके सिंह ने जांच की। मौके पर मौजूद किसानों ने गोदाम पर 2967, 154, 343 आदि बीज न होने की शिकायत करते हुए उपलब्ध कराने की मांग की।
दिन में करीब ढाई बजे उप कृषि निदेशक बरहज राजकीय बीज गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से गोदाम का मिलान, वितरण प्रणाली, पॉश मशीन, बायो डीकंपोजर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी। मौके पर मौजूद बड़का गांव के विजय, शैलेंद्र कुमार गुप्त, खिरसाखांड़ के अश्वनी कुमार आदि किसानों ने बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
अधिकारी ने टेलीफोन से संपर्क कर बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मौके पर इंचार्ज राधेश्याम, एडीओ एजी देवेश आनंद सिंह, राजीव कुमार, अजय सिंह, विजय बहादुर, जयप्रकाश यादव, अनूप, ललित कुमार, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।