देवरिया। मेडिकल कॉलेज विभागों के सुचारु व निर्बाध संचालन के लिए विभागवार चिकित्सा शिक्षकों को प्राचार्य के प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी व विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसमें पंद्रह चिकित्सा शिक्षक शामिल हैं, जिसमें एक सह आचार्य व अन्य सहायक आचार्य शामिल हैं। प्राचार्य के निर्देश पर सह आचार्य डॉ. राकेश कुमार को जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सहायक आचार्य डॉ. साेनू कुमार को फिजियोलाजी, सहायक आचार्य डॉ. प्रांशु पांडेय को माइक्रोबायोलाजी, सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह को फोरेंसिक मेडिसिन, सहायक आचार्य डॉ. सिराजुद्दीन को जनरल मेडिसिन, सहायक आचार्य डॉ. अफसाना अंसारी को दंत रोग, सहायक आचार्य डॉ. कन्हैया कुमार को नेत्र रोग, सहायक आचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला को श्वास रोग, सहायक आचार्य डॉ. अंबु पांडेय को मानसिक रोग, सहायक आचार्य डॉ. प्रकृति शुक्ला को चर्म रोग, सहायक आचार्य डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता को ईएनटी, सहायक आचार्य डॉ. रजनीश कुमार को हड्डी रोग, सहायक आचार्य डॉ. शिशिर कुमार को रेडियोडायग्नोसिस, सहायक आचार्य डॉ. इकबाल अहमद को बाल रोग व सहायक आचार्य डॉ. धीरज सिंह को निश्चेतना विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद