देसही देवरिया। संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की पहचान कर इलाज के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि समय से इलाज कराकर इस रोग की रोकथाम की जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है। एनएमए वीरेंद्र यादव ने बताया कि सरकार की योजनाओं के मुताबिक कुष्ठ रोगियों की पहचान की जा रही है। संदिग्ध रोगियों की पहचान कर जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर इलाज शुरू कराया जाएगा।