फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की ठोकर से वन विभाग में काम कर रहे मजदूर की मौत -खुखुंदू के नरौली संग्राम मोड़ के पास की घटना देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम मोड़ के पास कार की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया।इलाज के लिए लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक वन विभाग में प्राइवेट मजदूर के तौर पर काम करता था।शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर ठोकर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मची हुई है। शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला निवासी रामनरेश चौहान (50) वन विभाग में बरहज रेंज में प्राइवेट मजदूर के तौर पर डेली वेश पर काम करता था।मंगलवार को दोपहर बाद वह साइकिल से देवरिया-सलेमपुर हाइवे पर निगरानी करते हुए सरयां चौराहे के समीप अपने दूसरे आवास पर जा रहे थे।इसी बीच नरौली संग्राम के पास एक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक रामनरेश के पांच संतानों में दो बाहर रहते हैं।जबकि वह पत्नी प्रभावती देवी,बेटा विशुन दयाल और महेश सहित अन्य बच्चों के साथ घर पर रहते थे। सड़क हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है।एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। घायल की मौत हो चुकी हैं।तहरीर मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें