फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो दिन बाद दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस रामपुर कारखाना के विशुनपुर मुरार गांव की घटना देसही देवरिया। विशुनपुर मुरार गांव में रविवार को जमीन को लेकर हुई हत्या के मामले में नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस ने दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। हालांकि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रामपुर कारखाना के विशुनपुर मुरार गांव में रविवार को तीन भाइयों चंद्रपति यादव, चन्द्रभान यादव व चंद्रदेव यादव व पिता वीरन के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रुप से घायल चंदपति (63) को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। चंदपति देवरिया मकान बनवा कर रहते थे। रविवार को बंटवारे के लिए घर आये थे। सूचना पर पहुंची पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए थे।चंदपति के बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया। मगर घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया। हालांकि एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में रामपुर कारखाना के प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें