बच्चो के विवाद में बलुअही गांव में हुआ विवाद
पूरा गांव दो खेमों में बांटकर हुआ आमने - सामने
पीआरबी के जवानों को लोगों ने दौड़ाकर घेरा
देवरिया। रामपुर कारखाना के बलुअही गांव में बुधवार की देर शाम गांव में एक बड़ा विवाद हो गया। मामूली सी बात पर पूरा गांव दो पक्षों में बंट गया और आमने - सामने हो गया। मौके पर पहुंचे पीआरबी के जवानों को लोगों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने मामले को काबू में किया। इसमें दो लोगों को चोटें आई। गांव के लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर फोर्स तैनात है।
रामपुर कारखाना के बलुअही गांव में करीब 15 दिन पहले बच्चों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। बुधवार की देर शाम उसी बात को लेकर उनके अभिभावकों के बीच बहस हो गई। इसी बीच एक पक्ष के एक सख्स ने गोली दूसरे वश के लोगों को गोली मारने की बात कह दिया। आरोप है कि उसने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी शुरू दिया। सूचना पर पहुंचे पीआरबी के जवानों को दूसरे पक्ष के लोगों ने दौड़ाकर घेर लिया। इस बात की जानकारी होते ही थाने से भारी संख्या में फोर्स पहुंची। बल प्रयोग करके हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों से दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना के शुरू में हुई मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल एक पुरुष और एक महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पूरे गांव के लोग अपना हर छोड़कर फरार हो गए हैं। उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक - एक कर सबके घरों की तलाशी ली। गांव में फोर्स तैनात है।
इस सम्बंध में एसआई रमाशंकर यादव ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है फिलहाल दो के घायल होने की जानकारी है। गांव में फोर्स लगाकर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मामला राजनीति से जुड़ा लग रहा है।