शादी का झांसा देकर छात्रा से संबंध बनाया, अब कर रहा इंकार
-एक साल पहले दोनों के बीच हुआ था प्रेम प्रसंग
- पांच दिन पहले प्रेमी ने छात्रा का कुछ अश्लील फोटो उसी के फेसबुक आईडी पर कर दिया वायरल, ,परिजन पहुंचे थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को गांव रिस्तेदारी में आए एक युवक ने एक वर्ष पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिया।अब शादी से इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं पांच दिन पूर्व प्रेमी ने छात्रा के फेसबुक आईडी पर उसका कुछ अश्लील फोटो भी वायरल कर दिया है। फोटो वायरल होने की बात छात्रा के घरवालों सहित पूरे गांव में जानकारी हो गई है। शुक्रवार को पीड़िता की मां थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के युवक की रिस्तेदारी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में है। एक वर्ष पूर्व युवक का रिस्तेदारी के बगल परिवार की एक युवती से प्यार हो गया।धीरे धीरे दोनों में काफी नजदीकियां हो गई। युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।आरोप है कि प्रेमी युगल चोरी चुपके छिप- छिप कर एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद प्रेमी छात्रा को शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाता रहा। छात्रा के घरवाले काफी समय तक इससे अंजान रहे। उधर छात्रा घरवालों को बिना बताए प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। प्रेमी अपने वादें से मुकरने लगा। छात्रा के जिद्द करने पर प्रेमी ने उसे धमकाते हुए उसका कुछ अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया। अश्लील फोटो वायरल होने का मामला धीरे-धीरे पूरे गांव में जग जाहिर हो गया।पीड़िता की मां थाने पहुंच कर तहरीर दी है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है।जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
..इनसेट...
प्रेमी पर छात्रा के नाम से फेसबुक आईडी चलाने का आरोप
खुखुंदू। छात्रा ने घरवालों से बताया है कि उसका प्रेमी उसी के नाम पर फेसबुक आईडी चलाता था। इसके अलावा उसके आधार कार्ड पर सिम कार्ड भी ले रखा है। जो अश्लील फोटो भी वायरल हुआ है। उसे छात्रा के फेसबुक पर ही पोस्ट किया गया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार और गांव वालों में बड़ा आक्रोश है। घरवालों का आरोप है कि फोटो वायरल करने की शिकायत करने पर प्रेमी उल्टे धमकियां भी दे रहा है।