देवरिया। शहर के भुजौली काॅलोनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को तीन मैचों की सीरीज का शुभारंभ हुआ। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इसमें देवरिया की टीम चार विकेट से विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए बनारस की टीम 25 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें आकांक्षा कुशवाहा ने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सनी यादव ने 2 और विराट पांडेय ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवरिया की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें प्रीतम कुशवाहा ने 53 नॉट आउट और नवदीप यादव ने 17 रन नॉट आउट बनाकर टीम को जीत दिलाई। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन देवरिया के तत्वाधान में आयोजित देवरिया और बनारस के बीच 3 मैचों की मैत्रीय सीरीज खेली गई।