फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिलास्तरीय फुटबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा देवरिया

Sun, 25 Aug 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम दो जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। खेल निदेशालय ने फुटबाल पुरुष वर्ग एवं खो-खो महिला वर्ग में आयोजित किए जाने की अनुमति दी है। खेल विभाग इसकी तैयारियों में भी जुट गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीडाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि खेल निदेशालय की ओर से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दो जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने की अनुमति दी है। इसमें जिला स्तरीय पुरुष वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता 26 से 27 अगस्त तक रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं जिला स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता 30 से 31 अगस्त तक स्टेडियम में होगी। दोनों खेलों के प्रशिक्षकों को इसके लिए बेहतर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। दोनों खेलों में कम से कम छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिले के समस्त प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि अपने यहां की टीमों को इसमें प्रतिभाग करने के लिए समय से भेजें। सुबह नौ बजे आकर वह प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इसके विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को विभागीय मानक के अनुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें