फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठनी पुलिस ने दो तस्कर के साथ पकड़ी 55 लाख की शराब

विज्ञापन
बिहार की गुठनी पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
गुठनी 55 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेहरौना चौकी पार कर श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर पहुंची थी ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
मेहरौनाघाट (देवरिया)। बिहार पुलिस ने गुठनी के श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 55 लाख रुपये की शराब बरामद की। शराब तस्कर मेहरौना चौकी पुलिस को झांसा देते हुए ट्रक बॉर्डर पार ले गए। चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुठनी एसओ मनोरंजन कुमार गुरुवार को श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच कर रहे थे। इसी बीच लार की तरफ से सुबह करीब पांच बजे शराब से भरी तेज रफ्तार ट्रक आती दिखी। चेक पोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव पुलिस बल के साथ ट्रक को रोक लिया। चालक ने ट्रक में आटा लदा होने का हवाला देते हुए आगे जाने देने की गुजारिश की। जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने ट्रक के साथ चालक और खलासी को गिरफ्तार कर गुठनी थाने ले गई। बरामद शराब की कीमत करीब 55 लाख से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ में चालक की पहचान संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र के बसला गांव निवासी महेश प्रजापति और खलासी नकासा थाना क्षेत्र के सवासपुर गांव निवासी इकराम हुसैन के रुप में हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक को हाजीपुर लेकर जा रहे थे। ट्रक में 660 पेटी शराब लदा था। एसओ ने बताया कि पूछताछ के बाद चालक-खलासी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें