फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलेवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत,हंगामा

विज्ञापन
भटनी में डिलेवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा करते लोग - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया मारने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। स्थानीय पीएचसी पर प्रसव के दौरान एक जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जान बूझकर मारने का आरोप लगाया है। इसे लेकर मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने प्रसव करने वाली नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नगर के हतवा निवासी अजीम की पत्नी नाजिया खातून को शनिवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। अजीम अपनी बेटी आफिया को इलाज कराने देवरिया लेकर गए थे। घर पर मौजूद लोग नाजिया को लेकर पीएचसी पहुंचे। वहां डिलेवरी होने पर मृत बच्चा पैदा हुआ। तभी प्रसूता की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पति भी अस्पताल पहुंच गए। लोग शव लेकर घर जाने की तैयारी में लगे थे तभी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच हंगामा करने लगे। नाजिया के पिता अनवर ने ससुराल वालों पर जानबूझ कर मारने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें