लार। जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 का आयोजन शनिवार को स्वामी देवानंद इंटर मीडिएट काॅलेज के प्रांगण में हुआ। खेल की शुरुआत स्वामी अभयानंद गिरी महाराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मैच अंडर 14 सलेमपुर व देवरिया ग्रामीण के बीच खेला गया। शुरू से ही देवरिया ग्रामीण के खिलाड़ी सलेमपुर के खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ के 13 मिनट बाद देवरिया के खिलाड़ी ने एक गोल दाग टीम को बढ़त दिला दी। काफी प्रयास के बाद भी सलेमपुर के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। फाइनल मैच देवरिया ग्रामीण व बेसिक विभाग के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। दूसरे हाफ में देवरिया ग्रामीण के खिलाड़ी ने एक गोल दाग बेसिक विभाग की टीम को पराजित कर जीत दर्ज कर लिया।
अंडर 17 वर्षीय में देवरिया और सलेमपुर के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया ग्रामीण ने सलेमपुर को पांच गोल से पराजित कर दिया। फाइनल मुकाबला भाटपाररानी और देवरिया के बीच खेला गया। किसी टीम के खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए। जिसके बाद पेनाल्टी शूट दिया गया। इसमें भी दोनों टीम के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। टास से निर्णय किया गया इसमें भाटपाररानी जीत दर्ज की।
इस दौरान प्रधानाचार्य शत्रुध्न तिवारी, खेल शिक्षक प्रशांत सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक संजय सिंह, श्रीराम यादव, राजेश राय, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी चयनित
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए, देवरिया ग्रामीण से अंकित देव यादव, सुहेल सिद्दीकी, आदर्श मौर्य, पन्नेलाल,नियामत, रोहित कुमार, अभय गुप्ता, देवरिया सदर से समीर अहमद, सलेमपुर से राजीव चौहान, आदित्य कुमार, सत्यम राव, मजहर, इंतजार अहमद, विभु मिश्रा, बेसिक विभाग से कितबुदिन, ओम वर्मा का चयन हुआ है। यह आयोजित होने वाले गोरखपुर में मंडलीय प्रतियोगिता में जिले की तरफ से प्रतिभाग करेंगे।