देसही देवरिया। हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में बुधवार की दोपहर में दोस्त के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। अभी युवक परिजनों को सूचित करता युवक का शव नदी में उतराता मिला। घटनास्थल दो जिलों के बीच होने के चलते शव निकालने में कुछ देरी हुई। बाद में कसया थाने की पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर नगर पंचायत के मठिया टोला के गिरीश गोंड (40) बुधवार की दोपहर अपने एक साथी के साथ हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि वहां एक कुंड है। गिरीश नहाने के दौरान उस कुंड में डूब गया। कुछ देर दिखाई नहीं दिया तो उसका साथी बाहर निकल कर कुछ लोगों से उसके डूबने की जानकारी दी। इसी बीच थोड़ी दूरी पर लोगों ने शव उतराता हुआ देखकर शोर मचाया। शव पूर्वी किनारे की तरफ था। पूर्वी किनारा कुशीनगर जिले में पड़ता है। मामला दो जिलों के बीच होने की वजह से महुआडीह और कुशीनगर की कसया पुलिस काफी जद्दोजहद में लगी रही। आखिरकार कसया कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शटरिंग का कार्य करता था।
कोट
महुआडीह थानाक्षेत्र के मठिया गांव का गिरीश हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में डूब गया। कसया सीएचसी भिजवाया गया। वहां उसकी मौत की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
-गृजेश उपाध्याय, कोतवाल कसया, कुशीनगर