फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जर्जर मकान की छत तोड़ते समय गिरी दीवार व छत, दबने से युवक की मौत

Sat, 21 Sep 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी निवासी एक व्यक्ति दीवार तोड़ते समय दीवाल व भरभराकर गिरी छत के नीचे दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में भाटपार रानी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भठवा तिवारी गांव निवासी रामचंद्र कुशवाहा (40) लाल बहादुर कुशवाहा मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करते थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण चलता था। गांव में स्थित अपने साझेदारी की मकान छोड़कर गांव के पूर्व मकान बनावा रहे थे। एक माह पूर्व मुंबई से आए थे। शुक्रवार की सुबह पुराने पुश्तैनी मकान का दीवार खुद तोड़ रहे थे, ताकि उसके ईंट का प्रयोग नए मकान में किया जा सके। इसी दरम्यान मकान का छत और दीवार दोनों भर भरा कर गिर गया और रामचंद्र उसी में दब गए। पास पड़ोस के लोग बहुत प्रयास किया कि उन्हें तत्काल बाहर निकाला जाए, लेकिन वह असफल रहे। सिर को छोड़कर उनका पूरा शरीर ईंट से ढक गया था और मुंह से ब्लड आ रहा था।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद परिजन पीएचसी भाटपार रानी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी राजमती देवी माता बासमती व पिता लाल बहादुर व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। रामचंद्र परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन के बाद परिवार के समक्ष भरण-पोषण का संकट आ खड़ा हुआ है । प्रभारी थाना अध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शव पीएम में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें