फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोशल मीडिया पर कान्हा हाउस में मरे पशुओं को दफनाने का वीडियो वायरल, हड़कंप

Fri, 30 Aug 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के पैना मार्ग स्थित कान्हा हाउस में मरे पशुओं को दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। जिससे नगर में खलबली मच गई। अधिकारियों ने जिसका जांच की। नगरपालिका वायरल वीडियो को पुराना और बदनाम करने की साजिश बता रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सोशल प्लेटफार्म पर अलग-अलग साइट कुछ वीडियो और फोटो पोस्ट किए गए हैं। जिसमें नगरपालिका की ओर से लावारिस पशुओं के रखा-रखाव के लिए बनाए गए कान्हा हाउस में मृत मवेशियों को जेसीबी आदि के जरिए दफनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ने लगा। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अधिकारी भी कान्हा हाउस पहुंच गए। बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी, ईओ निरुपमा प्रताप और सीवीओ डॉ. राजेश कुमार गुप्त ने परिसर का मुआयना किया।
अधिकारियों की ओर से कान्हा हाउस का घंटों पड़ताल की, लेकिन कुछ सामने नहीं आना बताया जा रहा है। मौके पर इंचार्ज द्वारा 266 में 41 मादा, 225 नर मवेशी मौजूद बताए गए। पशु विभाग की ओर से सभी मवेशियों का टैग किया गया है। स्टोर में पशुओं के लिए 237 कुंतल साइलेज और करीब 16 कुंतल भूसा रखा होना बताया गया। पशुओं के मरने और दफनाने का वीडियो पूरे दिन नगर में चर्चा रहा। जांच में पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अशोक पांडेय, डॉ. कंचनलता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलाशय में जमी थी काई
बरहज। नगर के पैना मार्ग स्थित कान्हा हाउस में बृहस्पतिवार को मवेशियों के मरने और उनके दफनाए जाने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे खलबली मच गई। आनन-फानन में अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लिया। लोगों के अनुसार कान्हा हाउस में मवेशियों को प्यास बुझाने के लिए जलाशय बनाया गया है। ठीक से रख-रखाव न होने के कारण पानी में काई जमा हुआ था। उससे दुर्गंध उठ रही थी।
कोट-
कान्हा हाउस में मृत पशुओं और उन्हें दफनाने का वीडियो कुछ लोगों द्वारा पोस्ट किया गया है। सभी वीडियो पुराने हैं। 31 अगस्त को कान्हा हाउस में प्राकृतिक पेंट उत्पादन का भव्य उद्घाटन है। जिसे प्रभावित करने की साजिश है।
विज्ञापन

-श्वेता जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष, गौरा-बरहज
कोट-
कान्हा हाउस में पशुओं के मरने और दफनाए जाने की सूचना मिली थी। जांच किया गया है। संबंधितों को रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा।
-तारकेश्वर नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें