फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू कार निगल गई जैनुद्दीन की जिंदगी, परिवार रोजी-रोटी का संकट

Tue, 27 Aug 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बेकाबू कार बसडीला मैनुद्दीन गांव के जैनुद्दीन (52) की जिंदगी निगल गई। इसके साथ एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना के दूसरे दिन सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। हर किसी के चेहरे पर गम था, नौसिखिया चालक के खिलाफ गुस्सा था। मृतक के परिवार पर रोजी-रोटी के संकट आ गया है, क्योंकि अब उस परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव के रहने वाले जैनुद्दीन सलमानी पैर से दिव्यांग थे। वे अपने घर के सामने सड़क के किनारे सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार की सुबह वह घर के सामने सड़क के किनारे बैठकर गांव के तारीख खान का बाल काट रहे थे। बगल में अहमद खान और रेखा (7) भी बाल कटाने के लिए बैठे हुए थे। इस दौरान कार चलाना सीख रहे पड़ोसी गांव के युवक से कार अनियंत्रित होकर जैनुद्दीन, तारीख, अहमद और रेखा को कुचल दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में जैनुद्दीन की मौत हो गई, जबकि तारीख, अहमद और रेखा का इलाज चाल रही है। बताते हैं कि मृतक के परिवार की माली हालत बेहद दयनीय है। तीन बेटे और एक बेटी है। वह कुछ महीने से बिटिया की शादी ढूंढ़ रहे थे। बेटी का हाथ पीला करने की जैनुद्दीन की हसरत अधूरी रह गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव जब गांव पहुंचा तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई।
इस मामले में पुलिस सेमरी गांव के चालक कुंज शर्मा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें